फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक्वाडोर: जेल में हुई हिंसक झड़प, 30 कैदियों की मौत और 47 अन्य घायल

Thu, 30 Sep 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, क्वीटो।

सार

जेल में ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ गिरोह के बीच यह हिंसक झड़प हुई। चाकू और गोलियों से एक दूसरे पर किया हमला।
विज्ञापन
जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप स्थित जेल में हिंसक झड़प के दौरान 30 कैदियों की मौत हो गई और 47 अन्य घायल हो गए। पुलिस और सेना करीब पांच घंटे बाद ग्वायाकिल क्षेत्रीय जेल पर हालात काबू में कर पाई।

विज्ञापन


इस हिंसक झड़प में गोलियां भी चलीं, चाकू भी चलाए गए और धमाके भी हुए। जेल में ‘लॉस लोबोस’ और ‘लॉस चोनेरोस’ गिरोह के बीच यह हिंसक झड़प हुई। टेलीविजन पर दिखाई जा रही तस्वीरों में कैदियों को जेल की खिड़कियों से गोलियां चलाते देखा जा सकता है।

गुआस सरकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें जेल के एक हिस्से से छह रसोइयों को निकाले जाते देखा जा सकता है। इससे पहले, देश की एक जेल में जुलाई में हुई हिंसक झड़प में 100 से अधिक कैदी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें