फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड महामारी: चीन में बढ़ा कोरोना वायरस, अब तीन साल के बच्चों को भी लगाया जाएगा टीका

Tue, 26 Oct 2021 06:39 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ताइपेई

सार

चीन के पांच प्रांतों की स्थानीय सरकारों ने हाल ही में नोटिस जारी कर तीन से 11 साल के बच्चों को टीके लगाने की घोषणा की है। बीते 24 घंटों के दौरान स्थानीय संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसू में मिले।
विज्ञापन
CORONA IN CHINA - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी तीन चौथाई आबादी का टीकाकरण कर चुका चीन अब जल्द ही तीन साल और उससे बड़े बच्चों को खुराकें देना शुरू करेगा। देश में महामारी के छोटे प्रकोपों को रोकने के उपायों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


पांच प्रांतों की स्थानीय सरकारों ने हाल ही में नोटिस जारी कर तीन से 11 साल के बच्चों को टीके लगाने की घोषणा की है। बीते 24 घंटों के दौरान स्थानीय संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से चार उत्तर-पश्चिमी प्रांत गांसू में मिले। 19 मामले आंतरिक मंगोलिया इलाके में और शेष अलग-अलग हिस्सों में दर्ज हुए हैं।

नए मामले आने के बाद गांसू के सभी पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए। चीन ने जून में तीन से 17 साल के बच्चों के लिए सिनोफार्म और सिनोवैक के रूप में दो टीकों को मंजूरी दी थी। लेकिन फिर इन्हें 12 साल से बड़े बच्चों को ही लगाया गया। 
विज्ञापन


अमेरिका- पांच से 11 साल के बच्चों को नवंबर से टीके
अमेरिका पांच से 11 साल के बच्चों को नवंबर की शुरुआत से टीके लगाना शुरू कर सकता है। देश के महामारीविद डॉ एंथनी फाउसी ने इसकी संभावना जताई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, एफडीए ने बीते शुक्रवार को बच्चों के लिए बने टीकों पर मूल्यांकन जारी किया था। यह फाइजर-बायोएनटेक द्वारा छोटे बच्चों के लिए कम खुराक वाले टीके के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए प्रस्तुत डाटा पर आधारित है। एफडीए का एक सलाहकार पैनल मंगलवार को पआवेदन पर विचार करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें