फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : विएतनाम के नागरिक को पांच साल की कैद, संक्रमित होने के बावजूद कोर्ट में पहुंच गया था 

Tue, 07 Sep 2021 06:53 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई

सार

विएतनाम इन दिनों कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। ऐसे में संक्रमण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। दंडित व्यक्ति ने आठ लोगों को संक्रमित किया था। इनमें से एक की मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी से अब भी दुनिया के कई देश जूझ रहे हैं। विएतनाम भी उन्हीं में से एक है। इसलिए संक्रमण फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। एक संक्रमित व्यक्ति को कोरोना वायरस फैलाने के जुर्म में सोमवार को पांच साल की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन


28 साल के ली वैन ट्रि पर आरोप है कि उसने कोविड-19 के कठोर क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन किया। वह खुद संक्रमित होने के बावजूद लोगों के बीच जाकर दूसरों को संक्रमित करने का दोषी माना गया है। सोमवार को उसे पांच साल की सजा सुनाने के बाद जेल भेज दिया गया। सरकारी विएतनाम न्यूज एजेंसी (वीएनए) के अनुसार यह व्यक्ति दक्षिण के माउ प्रांत की अदालत में पहुंच गया था, जबकि वह संक्रमित होने से क्वारंटीन था। 

न्यूज एजेंसी के अनुसार ट्रि ने हो ची मिन्ह शहर से के माउ की यात्रा की और 21 दिन का क्वारंटीन नियम तोड़ा। उसके कारण आठ लोगों में संक्रमण फैला और उनमें से एक की करीब एक माह चले उपचार के बाद मौत हो गई। 
विज्ञापन


विएतनाम में अब तक 5.36 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 13 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश मौतें बीते कुछ माहों में हुई हैं। विएतनाम की राजधानी हनोई में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें। संक्रमण बढ़ने के कारण सभी गैर जरूरी सेवाओं पर भी रोक लगा दी गई है। 

पहले तेजी से काबू किया था संक्रमण
किसी वक्त विएतनाम का नाम दुनिया के उन देशों में लिया जाता था, जिन्होंने कोरोना पर तेजी से काबू किया। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, सख्त पाबंदियों व क्वारंटीन नियमों के कारण उसने इसमें कामयाबी पाई थी, लेकिन अब नए सिरे से कोविड संक्रमण सामने आ रहा है। कई इलाकों में यह तेजी से फैल रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें