फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीका: राजा कृष्णमूर्ति ने बाइडन से की अपील, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर भारत कोरोना से आजाद हो

Sun, 08 Aug 2021 08:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति जो बाइडन से वैश्विक स्तर पर टीके की आपूर्ति करके सबकी मदद करने की अपील की
  • करोड़ों की संख्या में टीके का उत्पादन और वितरण करना होगा तभी महामारी का अंत संभव है
विज्ञापन
Raja Krishnamoorthi - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के वरिष्ठ डेमोक्रेट अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति जो बाइडन से अपील की है कि दुनिया को वायरस के नए रूप से खतरा है। ऐसे में अमेरिकी सरकार वैश्विक स्तर पर टीके की आपूर्ति करके सबकी मदद करे।

विज्ञापन


राजा की इस अपील का 116 सांसदों ने समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि भारत स्वतंत्रता दिवस के करीब है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम कोरोना से आजादी की घोषणा कर दें। ये सब वैश्विक स्तर पर साझेदारी से ही संभव है। करोड़ों की संख्या में टीके का उत्पादन और वितरण करना होगा तभी महामारी का अंत संभव है। 

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों की मदद के लिए भारत अमेरिका से टीके मंगवाने का हर संभव प्रयास कर रहा है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने दो माह पहले बताया था कि वह हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि बाइडन प्रशासन कोरोना से जूझ रहे भारत को टीके की वे अतिरिक्त खुराकें मुहैया कराए, जो अमेरिका में प्रयोग नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, भारतीय विश्वविद्यालय संघ और अमेरिका के हावर्ड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वेबिनार में उन्होंने कहा था, मैंने अमेरिकी राष्ट्रपति से हमारी आठ करोड़ अतिरिक्त खुराकों का हिस्सा मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया, लेकिन अब मैं और भी बड़ा प्रस्ताव रख रहा हूं।

उन्होंने कहा, मैं विश्व की 60 प्रतिशत आबादी के टीकाकरण के अमेरिकी कार्यक्रम का समर्थन करूंगा। यह सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत और अन्य देशों के समुदायों में रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो।

भारतीय-अमेरिकी सांसद ने कहा, हमें इस कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए और हर जगह सभी की मदद करनी चाहिए, क्योंकि अगर कोरोना कहीं पर भी रहता है, तो यह सभी के लिए खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें