फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Canada: दिवाली के अवसर पर कनाडा सरकार ने जारी किया विशेष डाक टिकट, जानिए क्यों है खास

Fri, 10 Nov 2023 10:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओटावा

सार

कनाडा में दिवाली के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कनाडा की संसद में बीते हफ्ते से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की सरकार ने गुरुवार को दिवाली के आगमन पर नया डाक टिकट जारी किया। कनाडा में बड़े पैमाने पर हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख समुदाय के लोग दिवाली मनाते हैं और बीते कई सालों से कनाडा सरकार दिवाली के अवसर पर डाक टिकट जारी कर रही है। यह डाक टिकट कनाडा के डाक विभाग ने जारी किया है। 
विज्ञापन


इस डाक टिकट को क्रिस्टीन डो ने डिजाइन किया है और इस पर चित्रकारी रेना चेन ने की है। कनाडा के डाक विभाग ने टिकट जारी करते हुए कहा यह डाक टिकट तोरण से प्रेरित है, जिसे दिवाली के दौरान घरों और मंदिरों के द्वार पर लगाया जाता है। इस डाक टिकट में पीले और संतरी रंगों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही गैंदे के फूलों और आम के हरे पत्तों को भी दर्शाया गया है। साथ ही दीये भी कनाडा के डाक टिकट पर दर्शाए गए हैं। यह डाक टिकट एक विशेष बुकलेट में जारी किया गया है, जिसकी कीमत 5.52 कनाडाई डॉलर या करीब 340 रुपये रखी गई है। बता दें कि यह लगातार पांचवा साल है, जब कनाडा के डाक विभाग ने दिवाली के अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी किया है। 
विज्ञापन

कनाडा के डाक विभाग द्वारा जारी टिकट - फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा में दिवाली के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कनाडा की संसद में बीते हफ्ते से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को भी पार्लियामेंट हिल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कनाडा के विपक्षी नेता पिएरे पोलिवरे और कनाडा में भारत के राजदूत संजय कुमार वर्मा आदि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का सह-आयोजन कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद टॉड डोहार्टी ने किया था। पार्लियामेंट हिल में नेशनल दिवाली सेलिब्रेशन को इस बार 23वां साल है और साल 2000 से यह आयोजन हो रहा है। 

बीते रविवार को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो भी दिवाली कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्लियामेंट हिल में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री अनिता आनंद ने किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें