नेपाल में 2017 में भूकंप से मची तबाही के बाद भारत के सहयोग से शुरू हुईं पुनर्निर्माण योजनाओं के तहत नेपाल में 50 हजार घर बने हैं। भारत के सहयोग से नेपाल में चल रही पुर्नर्निमाण योजनाओं की समीक्षा बैठक में ये पता चला है। नेपाल में स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को बताया कि संयुक्त परियोजना निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (उत्तरी) अनुराग श्रीवास्तन ने की।
इस्राइल-अरब देशों में हुए अब्राहम समझौते का असर दिखने लगा है। अमेरिकी मध्यस्थता में हुए इस समझौते के तहत दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की कड़ी में बृहस्पतिवार को इस्राइल के विदेश मंत्री याइर लापिद मनामा पहुंचे। यह पहला मौका है जब इस्राइल का कोई बड़ा नेता बहरीन गया। इस दौरान दोनों देशों में सीधी व्यावसायिक उड़ान भी शुरू हुई। दोनों देशों में औपचारिक राजनयिक संबंधों के बाद यह पहला आधिकारिक दौरा है।