फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान : हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे के बीच ब्रिटेन का विमानवाहक पोत टोक्यो बंदरगाह पहुंचा

Tue, 07 Sep 2021 06:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोक्यो

सार

  • जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने ब्रिटेन के ‘एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ’ पोत का पहली बार टोक्यो पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
ब्रिटेन पोत टोक्यो पहुंचने पर जापान ने किया स्वागत - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे के बीच ब्रिटेन का विमानवाहक पोत जापान पहुंचा है। जापान के रक्षा मंत्री नोबुओ किशी ने सोमवार को ब्रिटिश विमानवाहक पोत ‘एचएमएस क्वीन एलिजाबेथ’ का पहली बार जापान के बंदरगाह पर पहुंचने का स्वागत किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन के सैन्य ताकत और प्रभाव बढ़ाने के प्रयासों के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में यूरोपीय देशों की भागीदारी शांति और स्थिरता की कुंजी है।

यह युद्धपोत शनिवार को टोक्यो के पास योकोसुका में अमेरिकी नौसेना के अड्डे पर पहुंचा। चीनी नौसेना के कई क्षेत्रों पर दावा जताने के बीच जापान, अमेरिका के साथ पारंपरिक गठबंधन से परे अपने सैन्य सहयोग का विस्तार करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें