फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Crisis: रूस के खिलाफ हो सकती है एक और बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा परिषद से निकालने की तैयारी!

Tue, 01 Mar 2022 06:33 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहे रूस पर लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं, प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। अब ब्रिटेन ने कहा है कि रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर करने का विकल्प भी हमारे पास है।
विज्ञापन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की - फोटो : एएनआई-पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन पर हमले के चलते पश्चिमी देशों की ओर से लगातार प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस को जल्द ही एक और बड़ा झटका लग सकता है। ब्रिटेन ने कहा है कि रूस को लेकर हमारे सामने विकल्पों में उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से बाहर करना भी है।

विज्ञापन


इससे पहले ब्रिटेन यह एलान भी कर चुका है कि वह रूस से संबंधित किसी भी जहाज को अपने बंदरगाहों पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं देगा। वहीं, एक दिन पहले यानी सोमवार को ब्रिटेन ने कहा था कि रूसी ध्वज वाले किसी भी जहाज को प्रवेश नहीं दिया जाए।

रूस ने कहा है कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से रूस का यूक्रेन को लेकर रुख बदलने वाला नहीं है। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस के इस हमले को निर्विवाद रूप से आतंकवाद करार दिया है और उसकी सैन्य कार्रवाई को एक युद्ध अपराध बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें