फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका, दो की मौत, 17 घायल

Fri, 12 Nov 2021 08:30 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

अफगानिस्तान में धमाकों का सिलसिला जारी है। आज नांगरहार प्रांत में हुए धमाके में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में धमाकों का सिलसिला जारी है और आज नंगरहार प्रांत में धमाका हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। नंगरहार प्रांत की एक मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका हुआ। मस्जिद में हुए धमाके की अभी किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।   
विज्ञापन





नमाज के दौरान धमाका
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए। ये सभी नमाज अदा कर रहे थे इसी दौरान धमाका हुआ। घटना की अधिक जानकारी देते हुए इलाके के निवासी अटल शिनवारी ने कहा कि मस्जिद के अंदरूनी हिस्से में विस्फोट दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। नाम न छापने की शर्त पर तालिबान के एक अधिकारी ने विस्फोट की पुष्टि की और कहा कि हताहतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। वहीं, मस्जिद में हुए धमाके की अभी किसी आतंकी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। एक समाचार एजेंसी ने बताया है कि जिस मस्जिद में धमाका हुआ है, उस दौरान उसमें सुन्नी मुसलमान नमाज अदा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अक्तूबर के धमाके में मारे गए थे 100 लोग
इससे पहले अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण विस्फोट हो गया था। इस हादसे में कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हमला शिया मुस्लिमों को निशाना बनाकर किया गया था। इससे पहले 3 अक्तूबर को भी अफगानिस्तान में मस्जिद के बाहर धमाका हुआ था। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें