फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान में शर्मनाक कृत्य, बेल्जियम की महिला से पांच दिन तक दुष्कर्म; हाथ बांध सड़क पर छोड़ गए दरि

Thu, 15 Aug 2024 11:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। प्रारंभिक जांच में उसके दावे की पुष्टि हुई है।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां के स्वतंत्रता दिवस वाले दिन यानी 14 अगस्त को बेल्जियम की एक 28 वर्षीय महिला इस्लामाबाद की सड़कों पर पड़ी मिली थी। उसके दोनों हाथ बुरी तरह से बांधे गए थे। सबसे चौंकाने और भयानक बात यह है कि महिला के साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया गया था। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो...
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला को सड़क पर फेंक दिया गया था और उसके हाथ उसकी पीठ के पीछे बंधे हुए थे। स्थानीय लोगों ने जब महिला को देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला को बचाया। 

आरोपी की हुई पहचान
महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। प्रारंभिक जांच में उसके दावे की पुष्टि हुई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान तमीजुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला दर्ज होने के बाद, महिला को उसकी चोटों का आकलन करने के लिए शारीरिक परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें