100 से ज्यादा विदेशी पर्यवेक्षकों ने रखी चुनाव पर नजर
27 सियासी दलों के 1,500 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे। इसके अलावा 436 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहे 12वें आम चुनाव पर 100 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षकों ने नजर रखी, जिसमें तीन भारत के हैं। चुनाव के दौरान कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सुरक्षा बलों के 7.5 लाख से अधिक सदस्यों को तैनात किया गया है।