फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख अलगाववादियों के द्वारा प्रदर्शन के दौरान तिरंगा जलाने किया गया प्रयास

Sun, 27 Jan 2019 03:04 PM IST
अजय सिंह भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
national flag of india - फोटो : Social Media
विज्ञापन

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने सिख अलगाववादियों के एक छोटे समूह ने प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा जलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

स्थानीय सिख समुदाय ने इस कदम की निंदा की है।

न्यूयार्क के सिख ऑफ जस्टिस (एसएफजे) द्वारा आयोजित प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए और स्थानीय पाकिस्तानी मीडिया के संवाददाताओं की उपस्थिति में भारतीय झंडा जलाने का प्रयास किया।

हालांकि, वहां एसएफजे समर्थकों की तुलना में भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों की उपस्थिति अधिक थी जिन्होंने ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए और भारतीय झंडे लहराए। 
विज्ञापन



एसएफजे के सदस्य शनिवार की दोपहर करीब दो बजकर 30 मिनट पर दूतावास के सामने एकत्र हुये और भारतीय झंडा जलाने का प्रयास किया। उन्होंने हरे रंग का एक झंडा जलाया जिस पर ‘एस’ लिखा हुआ था।


भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों और प्रदर्शनकारियों के बीच गतिरोध के मद्देनजर स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भारतीय झंडा जलाने के किसी भी प्रयास को लेकर चेतावनी दी है। गतिरोध जारी रहने के कारण उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग की। 
विज्ञापन


 

स्थानीय सिख समुदाय ने प्रदर्शन करने के लिए एसएफजे की आलोचना की है। 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें