फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कौन होगा अमेरिका का अगला राष्ट्रपति? बाइडन के रेस से हटने की तारीख बताने वाली ज्योतिष ने की यह भविष्यवाणी

Sun, 28 Jul 2024 06:34 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

एमी ट्रिप ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा कि आने वाले समय में ट्रंप को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी शुरुआत उनपर किए गए हमले से हो चुकी है।
विज्ञापन
ट्रंप को लेकर की भविष्यवाणी। - फोटो : INSTA/starheal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में इन दिनों चुनावी सरगर्मी तेज है। वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी रेस से बाहर होने के बाद से कमला हैरिस तेजी से चर्चाओं में आ गईं। उनके साथ ही एक और नाम एमी ट्रिप का है जो इन दिनों अमेरिका में खूब चर्चाओं में है। एमी ट्रिप पेशे से एक ज्योतिषी हैं।  एमी बेहद खूबसूरत होने के साथ ही बेहद आकर्षक हैं। हालांकि एमी अपनी खूबसूरती के कारण नहीं बल्कि जो बाइडन के चुनाव न लड़ने को लेकर की गई अपनी भविष्यवाणी के कारण चर्चाओं में हैं। अब उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी एक बड़ी बात कही है। एमी ने भविष्यवाणी की है कि अगला संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा। 

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई
ट्रंप को लेकर क्या की भविष्यवाणी
एमी ट्रिप ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा कि आने वाले समय में ट्रंप को और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसकी शुरुआत उनपर किए गए हमले से हो चुकी है। इंटरनेट के सबसे कुख्यात ज्योतिष  के रूप में जानी जाने वाली एमी ट्रिप ने कहा कि देश के अगले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप के सितारे ऐसे हैं कि वे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। एमी ने कहा कि ट्रंप अभी अपनी व्यावसायिक सफलता के शिखर पर हैं।

अमेरिका। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका को लेकर भी कही बड़ी बात
ट्रंप के अलावा, एमी ने अमेरिका को लेकर भी भविष्यवाणी की। एमी ने बताया कि अमेरिका में अगस्त का महीना कठिन हो सकता है। आगे और अधिक राजनीतिक अशांति हो सकती है। गौरतलब है कि डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन 19 अगस्त से शुरू होने वाला है।
 

बाइडन को घेर सकती हैं और कठिनाइयां
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि जो बाइडन को निकट भविष्य में और अधिक कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। उनका प्लूटो अपने सूर्य पर है। इसके परिणाम स्वरूप  बाइडन पर किसी प्रकार का स्वास्थ्य संकट आ सकता है या उसके स्वास्थ्य में गिरावट जारी रह सकती है।
 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
 बाइडन को लेकर भी की थी भविष्यवाणी
 एमी ने इससे पहले, एमी ने जो बाइडन के चुनावी रेस से बाहर होने को लेकर भविष्यवाणी की थी। जो बाद में सही भी साबित हुई। इतना ही नहीं, 40 साल की एमी ने बाइडन द्वारा लिए गए फैसले का दिन भी पहले से ही बता दिया था।  एमी ने 11 जुलाई को एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि अगर बिडेन को पद छोड़ना पड़ता है तो यह मकर पूर्णिमा पर 29 डिग्री मकर राशि पर होगा। मकर राशि सरकार और बुढ़ापे पर शासन करती है। 29 डिग्री एक अंत है। इस पर एक एक्स यूजर ने उनसे सटीक तारीख के बारे में सवाल किया था जिसे जवाब देते हुए उन्होंने 21 जुलाई बताया था। 

 
विज्ञापन

अमेरिका की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस। - फोटो : PTI
कमला हैरिस को लेकर 2020 में ही कर दी थी भविष्यवाणी 
ट्रिप ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि कमला हैरिस 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस में आ जाएंगी। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि बाइडन बहुत बूढ़े हैं। उन्होंने आउटलेट को बताया था कि उन्हें लगता है कि कमला हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की रेस जीत जाएंगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें