सिंगापुर में अंतर नस्लीय विवाह के 2,300 बच्चों ने डबल बैरेल्ड रेस 2023 में हिस्सा लिया था। यह संख्या 2014 से दोगुनी थी। आव्रजन और चेकप्वाइंट प्राधिकरण (आईसीए) ने 11 जुलाई 2023 में जन्म और मृत्यु के पंजीकरण पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में मिक्स्ड पैरेंटेज के कुल 2,326 बच्चों ने डबल बैरल्ड रेस में हिस्सा लिया। 2014 में बच्चों की संख्या 1,067 थी। बता दें कि डबल बैरेल्ड रेस में माता-पिता दोनों हिस्सा लेते हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, जिन बच्चों के माता-पिता अलग-अलग नस्ल से हैं, उनमें से 28.4 फीसदी ने 2023 में डबल बैरल्ड रेस में हिस्सा लिया। बता दें कि 2011 में सिंगापुर में अंतर जातीय विवाह से जन्में बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए डबल-बैरेल्ड रेस पंजीकृत करने की अनुमति दी गई है।
पाकिस्तान में अहमदिया डॉक्टर की हत्या
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक अहमदिया डॉक्टर की उसके क्लिनिक में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि डॉक्टर जकौर रहमान (50 वर्षीय) लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर गुजरात के लाला मूसा में स्थित अपने डेंटल क्लीनिक में थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन पर गोलियां चला दीं। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और अपराधी फरार हो गए।
मृतक के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और हत्या धार्मिक आस्था से प्रेरित लगती है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान ने कहा कि डॉक्टर रहमान गुजरात इकाई के उसके पदाधिकारी थे।