फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: पेशावर में लगे पाक विरोधी नारे, 31 अफगान शरणार्थियों को किया गया गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 04:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, पेशावर

सार

  • प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों पर पथराव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
  • पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए घटनास्थल गई जहां प्रदर्शनकारियों ने उन पर किया गया पथराव
विज्ञापन
पाकिस्तान का झंडा - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेशावर में बुधवार देर रात कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के लिए 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया है। टाउन पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार, कुछ अफगान शरणार्थियों ने अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हयाताबाद के बाब-ए-पेशावर में विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क को बाधित कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी पुलिस कर्मियों पर पथराव कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
पाक पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और पाकिस्तान की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया। पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए घटनास्थल गई जहां प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया।

इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। विश्वविद्यालय सड़क पर एक अन्य प्रदर्शन में शामिल 23 अफगान शरणार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे अफगानों पर प्रांत में नस्ल, जातीयता और संस्कृति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस थाने पर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी, चार घायल 
 उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने एक पुलिस थाने पर हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। यह घटना बुधवार की है जब आरोपियों ने प्रांत के बन्नू जिले में बन्नू-कोहाट रोड पर स्थित बासियाखेल पुलिस थाने पर हमला किया। हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें