फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और खतरा: कोरोना महामारी के बाद अब अमेरिका में यौन संक्रमण बढ़ने का अंदेशा

Fri, 02 Jul 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में इन गर्मियों में यौन संक्रामक रोगों (एसटीडी- सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीजेज) के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस दूसरे बड़े स्वास्थ्य संकट की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
अमेरिका में यौन संक्रमक रोग का अंदेशा बढ़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में जब लोग कोरोना महामारी के असर से बाहर आकर सामान्य जिंदगी शुरू कर रहे हैं, तो स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने एक दूसरा बड़ा स्वास्थ्य संकट खड़ा होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इन गर्मियों में देश में यौन संक्रामक रोगों (एसटीडी- सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीजेज) के फैलने का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन


नेशनल कॉलिशन ऑफ एसटीडी नामक संस्था के निदेशक डेविड हार्वी ने टीवी चैनल एनबीसी से कहा कि ‘हम अपेक्षा कर रहे हैं कि गर्मी का ये सीजन शारीरिक संबंधों का सीजन होगा। लोग महामारी से बाहर आ रहे हैं। इस कारण हमें आशंका है कि अब एसटीडी फैलने की दर में तेजी से बढ़ोतरी होगी।’

अमेरिका में बहुत से लोगों ने अब मास्क पहनना छोड़ दिया है। लोग अब साधारण और शराब की पार्टियां आयोजित कर रहे हैं। कैजुअल यौन संबंधों में भी इजाफे का संकेत है। डेटिंग एक्सपर्ट सेरेना केरिगन ने कहा कि लोग इन सब कार्यों में बहुत समय लगा रहे हैं। लोग सचमुच बाहर जाने को लेकर रोमांचित हैं। वे अच्छा दिखना और अच्छा महसूस करना चाहते हैँ।
विज्ञापन


लेकिन सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस ट्रेंड से चिंतित हैं। इसलिए उन्होंने एसटीडी फैलने की संभावना को लेकर चेतावनी दी है। अमेरिका में यौन संक्रामक रोगों में गुजरे वर्षों में काफी इजाफा हुआ है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के आंकड़ों के मुताबिक 2019 में 25 लाख लोग ऐसे रोगों से पीड़ित हुए थे।

हार्वी ने कहा ‘2019 लगातार छठा साल था, जब अमेरिका में एसटीआई की संख्या बढ़ी। 2019 में पीड़ित हुए लोगों की स्थिति महामारी के दौरान और बदतर हो गई, क्योंकि तब क्लीनिक बंद हो गए और ऐसे लोगों की सही जांच और इलाज नहीं हो पाया।’

विशेषज्ञ डॉ. मीरा शाह के मुताबिक महामारी खत्म होने के बावजूद स्थिति ज्यादा नहीं सुधरी है। यौन संक्रमणों से पीड़ित बहुत से लोग अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगने के डर से इलाज कराने अस्पताल नहीं जा रहे हैँ। डॉ. शाह ने कहा- ‘मैंने लोगों को यह कहते सुना है कि मैं जल्द ही क्लीनिक आउंगा, लेकिन अभी कोविड से डर लग रहा है।’

बीते मई में प्रकाशित एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2020 से अप्रैल 2020 के बीच यौन रोगों की जांच के मामले में 40 प्रतिशत की गिरावट आई। जून 2020 से इन रोगों की जांच में इजाफा हुआ। तभी सामने आया कि यौन रोग से पीड़ित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस अध्ययन की रिपोर्ट लिखने वाले विशेषज्ञ डॉ. हार्वी कौफमैन ने कहा- ‘2019 में हमने जितनी जांच की थी, उतनी अभी भी नहीं हो रही है। हम यौन रोगों से लड़ाई में वर्षों पीछे चले गए हैँ।’

विशेषज्ञों का कहना है कि कम जांच होने के कारण यह पता नहीं है कि फिलहाल कौन यौन रोग से पीड़ित है। ऐसे में संभव है कि संक्रमित लोग अब डेटिंग जैसी गतिविधियों में शामिल हों। उनसे ये रोग दूसरे लोगों में फैलेगा। इसी अंदेशे से अमेरिका के यौन विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें