अफगानिस्तान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) को पत्र लिखकर पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाया। अफगानिस्तान ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान सीमा से सटे विभिन्न शहरों में लगातार गोलाबारी कर रहा है।
पत्र में आगे कहा गया है कि पाकिस्तान ने 19 और 20 अगस्त को 200 रॅाकेट हमारे कुनार क्षेत्र में छोड़े जिससे कि वहां के आवासीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। अफगानिस्तान ने यूएनएससी से इस मामले का समाधान जल्द करने की मांग की है।