फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: फिलाडेल्फिया में भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, छह घायल; CCTV से आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Sun, 21 Jul 2024 09:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिकी राज्य पेन्सिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में एक भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह वारदात कैरोल पार्क इलाके में शनिवार और रविवार की रात लगभग दो बजे हुई।
विज्ञापन
फिलाडेल्फिया में भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एक भीड़ पर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि वारदात के वक्त वहां 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। वहीं पुलिस ने आशंका जताई यह कि गोलीबारी की वारदात कई गुटों के बीच हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने पेन प्रेस्बिटेरियन मेडिकल सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। जांच अधिकारियों ने वारदात में इस्तेमाल एक बंदूक बरामद की है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


किसी भी संदिग्ध की नहीं हो सकी पहचान- पुलिस
जानकारी के मुताबिक, वेस्ट फिलाडेल्फिया पार्टी एल्डन स्ट्रीट और गिरार्ड एवेन्यू के चौराहे के पास एक घर में आयोजित की गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गोलीबारी लगभग 2 बजे हुई। ब्लॉक पार्टी में मौजूद सभी लोग वयस्क पुरुष थे। कम से कम तीन मृत व्यक्तियों में से दो की पहचान हुई हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अभी तक, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नागरिकों को सोशल मीडिया पर किया सचेत
फिलाडेल्फिया पुलिस विभाग ने एक्स पर लिखा और नागरिकों को इस गोलीबारी के बारे में सचेत करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने बताया है कि गोलीबारी की वारदात कई पार्टियों के बीच गोलीबारी के बाद हुई। वारदात वाली जगह से एफसीसी के कई कैलिबर बरामद किए गए है। लोगों को संदेश देते हुए अधिकारियों ने आग्रह किया कि किसी के पास भी जानकारी हो तो वह गुमनाम टिप लाइन (कॉल या टेक्स्ट) से संपर्क करें।

पेन्सिलवेनिया में ही ट्रंप पर हुआ था हमला
वहीं इससे पहले पेन्सिलवेनिया में ही पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली के दौरान फायरिंग की गई थी। जिसमें वो बाल-बाल बच गए थे, इस फायरिंग में गोली डोनाल्ड ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई थी। इस वारदात के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विसेस ने आरोपी को मौके पर ही ढेर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें