फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान : हवाई हमले में 23 आतंकी ढेर, काफी नुकसान की आशंका

Sat, 29 May 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काबुल।

सार

  • इन हवाई हमलों में 23 सशस्त्र आतंकवादी मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हवाई हमला - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगान सेना के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में कई ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमलों में कुल 23 तालिबानी आतंकवादी ढेर हो गए। अशांत शोलगारा जिले के बोडाना कला गांव में कई हवाई हमले किए गए।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हवाई हमले में आतंकवादियों की तीन मोटरसाइकिलें भी नष्ट हो गईं। मजार-ए-शरीफ की राजधानी के साथ बल्ख प्रांत के कुछ हिस्सों में सक्रिय तालिबान आतंकवादियों ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा 20 वर्षों के बाद 11 सितंबर तक अमेरिकी सैनिकों के देश से हटाने की घोषणा के बाद अफगानिस्तान अनिश्चितता की स्थिति है।
विज्ञापन


1 मई को आधिकारिक रूप से इनकी वापसी शुरू होने के साथ ही तालिबान ने प्रांतीय राजधानियों, जिलों, ठिकानों और चौकियों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस ताजा संघर्ष में अब तक सैकड़ों की संख्या में लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें