फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक्सिको: तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस बेकाबू होकर इमारत से टकराई, 19 की मौत, 32 लोग घायल

Sat, 27 Nov 2021 10:21 AM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एक इमारत से जा टकराई।
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी बस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य मेक्सिको में लोगों को तीर्थ यात्रा कराने ले जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। इसमें 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सभी यात्री धार्मिक स्थल चल्मा में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बस एक इमारत से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास तक इसकी गूंज सुनाई दी। 

विज्ञापन


कई घायलों को दूसरे अस्पतालों में किया गया रेफर
मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों में से छह लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं उन्हें राज्य की राजधानी टोलुका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के सहायक आंतरिक सचिव रिकार्डो डी ला क्रूज़ ने कहा कि दुर्घटना मेक्सिको सिटी के दक्षिण-पश्चिम में जोक्विसिंगो की बस्ती में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें