फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताजनक: यमन में 1.6 करोड़ लोग भुखमरी की कगार पर, हो रही वित्त पोषण की कमी

Fri, 24 Sep 2021 12:58 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने इस साल मार्च में यमन के लिए 3.85 अरब डॉलर की सहायता देने की अपील की।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र खाद्य निकाय के प्रमुख डेविड बीसले ने चेतावनी दी है कि यमन में 1.6 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा, यदि फिर से वित्त पोषण नहीं मिला तो अक्तूबर में युद्धग्रस्त देश में लाखों लोगों के लिए राशन में कटौती की जाएगी। 

विज्ञापन


डेविड बीसले ने यमन के मानवीय संकट पर एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि इस साल की शुरुआत में जब विश्व खाद्य कार्यक्रम में वित्त पोषण की कमी हो रही थी तब अमेरिका, जर्मनी, यूएई, सऊदी अरब और अन्य दानदाता आगे आए, जिसके चलते अकाल और विपत्ति को टाला जा सका।

उन्होंने कहा कि विश्व खाद्य कार्यक्रम में एक बार फिर से वित्त पोषण की कमी हो रही है और ऐसे में अक्तूबर में 32 लाख और दिसंबर तक 50 लाख लोगों के लिए राशन में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


मार्च में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने इस साल यमन के लिए 3.85 अरब डॉलर की सहायता देने की अपील की थी लेकिन दानदाताओं ने 1.7 अरब डॉलर देने का ही संकल्प जताया। इसे गुटेरस ने निराशाजनक बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें