फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनिंग कंपनी का दावा: बोत्स्वाना की खदान से मिला 1,174 कैरेट का हीरा

Sun, 11 Jul 2021 01:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कैनबरा।

सार

बोत्सवाना के एक माइनिंग कंपनी ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा खोजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बोत्सवाना में काम करने वाली कनाडाई माइनिंग कंपनी लुकारा के कर्मचारियों ने इसे 12 जून को खोजा था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोत्सवाना की कारोवे खदान से हाल ही में 1,174 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला है जो प्राकृतिक तौर पर अब तक मिले सबसे बड़े हीरों में से एक है। ये हीरा कुछ उन हीरों के बगल में मिला जो 471, 218 और 159 कैरेट के थे। इससे यह संकेत मिलता है कि मूल रूप से यह हीरा जब बना होगा तब हो सकता है यह 2,000 कैरेट से ज्यादा का रहा होगा।

विज्ञापन


यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। पिछले माह बोत्स्वाना में ही 1,098 कैरेट का हीरा निकला था, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। जबकि सबसे बड़ा हीरा 1905 में खोजा गया जो 3,106 कैरेट का है। इस नए हीरे को अभी तराशा नहीं गया है लेकिन इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

बोत्सवाना के एक माइनिंग कंपनी ने यह दावा किया है कि उनके द्वारा खोजा गया यह अब तक का सबसे बड़ा हीरा है। बोत्सवाना में काम करने वाली कनाडाई माइनिंग कंपनी लुकारा के कर्मचारियों ने इसे 12 जून को खोजा था।
विज्ञापन


लुकारा कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नसीम लहरी ने बताया कि हम नया इतिहास रच रहे हैं। उनके हाथों में मौजूद यह हीरा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। इस पर रोशनी डालते ही यह ऐसी चमक देता है कि आंखें चौंधिया जाती हैं। 

एक माह पूर्व ही मिला दूसरा सबसे बड़ा हीरा
इससे पहले बोत्सवाना की डायमंड कंपनी डेब्सवाना ने 1,098 कैरेट का हीरा एक जून को खोजा था। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हीरा था। दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का है जिसे कलिनन नाम दिया गया है। इसे 1905 में अंग्रेजों को राज वाले दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें