फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सीएम यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आज सागर में, भाजपा प्रत्याशी लता के नामांकन और रोड शो में होंगे शामिल

Thu, 18 Apr 2024 08:55 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

प्रदेश के सीएम मोहन यादव और भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आज सागर में पार्टी की प्रत्याशी लता बानखेड़े के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके बाद नामांकन में भी शामिल होंगे।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज गुरुवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। सीएम डॉ यादव और वीडी शर्मा दोपहर 12:35 बजे सागर पहुंचकर  पाटी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के समर्थन में रोड शो करेंगे और नामांकन में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


रोड शो मोतीनगर थाना के पास स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन से शुरू होगा। इसके बाद मोतीनगर चौराहा, बड़ा बाजार ,कोतवाली, तीनबत्ती होते हुए कटरा स्थित यातायात थाने के पास पहुंचकर रोड शो का समापन होगा। 

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े का नामांकन दाखिल कराएंगे। 1:30 मिनट पर सीएम और प्रदेश अध्यक्ष सागर से रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें