फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने कई भविष्यवाणियां की हैं। साल 2023 के लिए भी उन्होंने कई डरावनी भविष्यवाणियां की है। नॉस्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। बाबा वेंगा के बाद नास्त्रेदमस की तीसरी विश्व युद्ध की भविष्यवाणी लोगों को डरा रही है। फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी के मुताबिक, अगले साल यानी साल 2023 में दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं जिनमें से ज्यादातर सच साबित होती हैं। भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी किताब में हजारों भविष्यवाणियां की थीं। उन्होंने इस किताब में दुनिया में आने वाली तबाही के बारे में बताया था। उनकी भविष्यवाणी पर दुनिया विश्वास करती है, क्योंकि उनकी अब तक की गईं 70 फीसदी भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध के अलावा साल 2022 के लिए भी बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।