विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति बतुलगा खल्टमा से मुलाकात की। उन्होंने इससे पहले मंगोलिया के प्रधानमंत्री यू खुरेलसुख से मुलाकात कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज दो दिवसीय मंगोलिया दौरे पर हैं।