फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

₹1300 करोड़ का एक पासवर्ड, जो नहीं मिला तो बर्बाद हो जाएंगे लाखों लोग

Wed, 06 Feb 2019 08:38 PM IST
यशवीर सिंह वीडियो डेस्क, अमर उजाला

कभी ऐसा हुआ है कि आप अपना ईमेल, मोबाइल, बैंक अकाउंट या कोई दूसरा पासवर्ड भूल गए हों। हुआ ही होगा, सबके साथ होता है। आखिर में फॉरगॉट पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए आप उसे रिकवर करते हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर फॉरगॉट पासवर्ड हो ही न और दांव पर लगे हों पूरे 1300 करोड़। ये कहानी लगती फिल्मी है लेकिन है पूरी तरह सच।
कनाडा के क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज Quadriga CX के साथ कुछ ऐसा ही हो गया है। एक्सचेंज में बिटकॉइन और एथरियम जैसे क्रिप्टोकरंसी का कारोबार होता था। कंपनी के सीईओ Gerald Cotten दिसंबर में अपनी पत्नी के साथ भारत आए थे। यहीं जयपुर में उनकी मौत हो गई। 
और उनकी मौत के साथ ही चला गया वो Password जो 1300 करोड़ के क्रिप्टो वॉलेट्स यानी उस तिजोरी की चाबी था जो अब बंद की बंद ही रहने वाली है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें