फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन में 10 लाख के पार,राष्ट्रपति बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक

Thu, 06 Jan 2022 11:05 AM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

विश्व भर में कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं और एक बार फिर कोरोना का विस्फोट विश्व के दूसरे देशों में भी देखने मिल रहा है। इसी कड़ी में बात अमेरिका की करें। अमेरिका में बुधवार को भी 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आए। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि अस्पताल रोगियों से भरे हैं। आईसीयू में भी जगह नहीं है इस बीच राष्ट्रपति जो बिडेन ने लोगों को एतिहात बरतने की अपील की है। उधर ब्रिटेन इटली और फ्रांस में भी रिकॉर्ड तोड़ मामले कोरोना के आ रहे हैं।  ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में 2 लाख मामले सामने आए। अमेरिका में हालात को देखते हुए राष्ट्रपति डो बाइडन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में कोरोना नियंत्रण को लेकर एक बड़ी बैठक भी की। ओमिक्रॉन वैरीएंट से बचने के लिए भी इस बैठक में विस्तार से चर्चा हुई।  बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए  अमेरिका ने स्कूल, पार्क, न्यायालय सहित लगभग सभी सरकारी और निजी दफ्तर या तो बंद किए हैं या एक चौथाई कर्मचारियों के साथ चला रहे हैं लेकिन फिर भी मामला रुकने का नाम नहीं ले रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें