डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बन गए हैं। ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की। मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी से चुनाव जीते थे, लेकिन ओबामा से पहले जॉर्ज बुश रिपब्लिकन पार्टी से अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। हम आपको बताते हैं अमेरिका में अब तक के रिपब्लिकन पार्टी की ओर से कौन-कौन लोग राष्ट्रपति बन चुके हैं।