वेल्स के स्नोडोनिया नेशनल पार्क से दिल की धड़कने बढ़ाने वाला एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नाथन जोन्स नाम के एक रनर ने दौड़ते हुए अपना वीडियो बनाया है। इस वीडियो में हैरान करने वाली बात ये है कि रनर ने ये दौड़ चाकू की नोक की तरह संकरी क्रिब गोच चोटी पर लगाई है।