भारतीय व्यापारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में मौत की सजा सुनाने के फैसले का दुनिया भर में विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में वॉशिंग्टन डीसी में बलोच एक्टिविस्ट्स ने कुलभूषण जाधव को फांसी दिए जाने के खिलाफ धरना दिया और कहा कि पाकिस्तान इस फैसले से 2000 से ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहा है।