कोलंबिया में एक बड़े हादसे की तस्वीर सामने आई है। जहां चार मंजिला एक टूरिस्ट जहाज चार मिनट के अंदर समंदर में समा गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि, 31 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। जहाज में लगभग 150 लोग सवार थे। इस जहाज का नाम ‘एलमिरांते’ है, इस हादसे ने एक बार फिर टाइटेनिक की याद दिला दी।