एशिया कप में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन चल रहा है। मगर हमेशा की तरह सबसे खास रहा भारत-पाकिस्तान का मैच और अब उसी मैच के बीच में से स्टेडियम में बैठे एक पाकिस्तानी फैन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पाकिस्तानी फैन भारतीय फैन्स के साथ मिलकर भारत का राष्ट्रगान गा रहे हैं। 30 सेकंड के इस वीडियो की भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा तेज हो गई है।