फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेतवा नदी में फंसे 8 मछुआरों का सेना ने हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ झांसी Updated Mon, 03 Sep 2018 03:20 PM IST

झांसी में बहनेवाली बेतवा नदी में आए उफान में आठ मछुआरे फंस गए। नदी में अचानक बढ़े पानी की वजह से इलाका टापू में तबदील हो गया। तेज हवा और बारिश की वजह से मछुआरों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया। पास मौजूद लोगों ने मछुआरों का हौसला बढ़ाया और मछुआरों के फंसे होने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर पहुंचा और मछुआरों को बचाया। बारिश के पानी से राजघाट और माताटीला बांध लबालब भर गए हैं। बांधों से रिकॉर्ड पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जिससे बेतवा समेत और दूसरी छोटी बरसाती नदियों में सैलाब आ गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें