IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स शानदार परफॉर्मेंस कर रही है। आईपीएल के इस सीजन में धोनी की बेटी जीवा धोनी भी काफी एन्जॉय कर रही हैं। कभी वो ग्राउंड में धोनी की गोद में नजर आती हैं तो कभी पापा को मैच के बीच हग करने की जिद करने लगती हैं। इस बार क्यूट जीवा ने कुछ ऐसा किया जिसको देख फैन्स भी खुश जरूर होंगे। पहले वीडियो में जीवा डांस करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरे वीडियो में वो सीएसके, सीएसके चिल्लाती दिख रही हैं तो कभी वो अपने डैड धोनी को चियर करती दिख रही हैं। आप भी देखिए जीवा का ये क्यूट अंदाज।