इस वीडियो में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा का रहने वाला पीएमएलएन सांसद निसार मुहम्मद एक जनसभा में एक बच्ची के साथ घिनौनी और अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। आरोपी का ये वीडियो उस समय का है कि वो कराची के सोहराबगोथ इलाके में पुलिस की गोली का शिकार हुए नकीबुल्लाह मेहसूद के लिए हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गया था और मंच पर भाषण दे रहा था। सांसद के साथ खड़ी ये बच्ची अपने भाई के लिए ही न्याय मांगने गई थी। लेकिन इसी दौरान आरोपी सांसद ने घिनौनी हरकत की। फिलहाल इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने आरोपी सांसद को लेकर नाराजगी जताई है।