उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाओं की खबर हर रोज आती रहती हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश की पुलिस भी सवालों के घेरे में अक्सर रहती है। ऐसे ही एक दरोगा ने कानपुर में मारपीट के आरोपी के घर जाकर अपनी रिवाल्वर के जोर पर घर की महिलाओं को खूब धमकाया। दरोगा की इस हरकत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।