हमीरपुर में एक सांड ने राहगीर को पटक-पटककर मार डाला। इस घटना की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गईं। राहगीर सांड के पास से गुजरने की कोशिश में उसे हटा रहा था जिससे नाराज होकर सांड ने राहगीर को टक्कर मारी और शख्स की मौत हो गई। मौके पर कई लोग भी मौजूद थे।