सहारनपुर के रहने वाले एक फौजी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवान अजय कुमार ने कहा है कि ‘मुझे इतना मजबूर मत करो, कि मैं अपने परिवार की रक्षा के लिए हथियार उठा लूं, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन और बीजेपी सरकार होगी। बता दें कि पुलिस पर पीड़ित फौजी के परिवार वालों के साथ मारपीट करने के आरोप हैं। वहीं फौजी के परिवार वालों पर लेखपाल की हत्या की कोशिश का आरोप है।