फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी पार्षद ने यूपी पुलिस के दरोगा को जमकर पीटा, देखिए वीडियो

Sat, 20 Oct 2018 06:04 PM IST
वीडियो डेस्क/ नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद मनीष पंवार ने यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर को जमकर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि मेरठ नेशनल हाईवे पर बने होटल ब्लैक पेपर में सब इंस्पेक्टर एक महिला के साथ खाना खाने पहुंचा। खाना आने में हुई देरी पर दोनों भड़क गए और बात बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक ये होटल वार्ड 40 से बीजेपी पार्षद चौधरी मनीष पंवार का है और सब इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारनेवाला भी मनीष पंवार ही है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने जांच कराने की बात कही है। एसपी सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें