तमिलनाडु के वीरापंडी में हाथी का एक बच्चा अपने झुंड से बिछड़ गया। झुंड से बिछड़ा ये बच्चा कीचड़ भरे गड्ढे में जा गिरा और वहां फंस गया। हाथी के इस बच्चे की उम्र करीब 10 साल बताई जा रही है। पास में रहनेवाले लोगों ने हाथी की चिंघाड़ सुनकर वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद हाथी के बच्चे को रेस्क्यू किया गया।