एसएमजेएन महाविद्यालय में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के उपलक्ष में मनाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के क्रम में उत्तराखंड राज्य महोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। उक्त कार्यक्रम की पाक्षिक श्रृंखला के क्रम में आज दिनांक 3 नवंबर 2025 मे रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति उसकी भौगोलिक और आर्थिक पक्ष को बखूबी रंगों में उकेरा।