विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार के बोक्सा जनजाति के लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण भी कराया। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व दिव्यांग, राशन कार्ड, किसान पेंशन, बिजली,पानी, दिव्यांग प्रमाण पत्र आदि संबंधी परेशानियों के बारे में बाताया।