यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन प्रभावित स्थान पर तीन पोकलैंड और दो जेसीबी लगी। सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित स्थान पर तीन पोकलैंड एवं दो जेसीबी कार्य कर रही। आपदा प्रबंधन एवं एसडीआरएफ के ड्रोन ऑपरेटर द्वारा उक्त क्षेत्र एवं ओजरी क्षेत्र की भी ड्रोन कैमरे के माध्यम से वीडियोग्राफी की जाएगी। नदी किनारों पर भी ड्रोन कैमरे चलाए जाएंगे ताकि लापता व्यक्तियों की खोजबीन में सहयोग प्राप्त हो सके। मैन्युअल सर्च खोजबीन कार्य भी टीमों द्वारा गतिमान है। वर्तमान में सिलाई बैड मे आपदा प्रबंधन के मास्टर ट्रेनर , क्यूआरटी टीम, ड्रोन ऑपरेटर आपदा प्रबंधन एवं ड्रोन ऑपरेटर एसडीआरएफ मौजूद है।