यमुनोत्री हाईवे तीसरे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुला जिससे दोनों ओर फंसे श्रद्धालुओ स्थानीय लोगों के साथ ही सरकारी सिस्टम ने राहत की सांस ली। दरअसल यमुनोत्री हाईवे पर स्याना चट्टी के पीछे रुक रुक कर हो रहें भूस्खलन यहां पर तीन दिन से बंद था जिसे आज मशीन आपरेटरों की कड़ी मशक्कत के बाद 6.30बजे खोल दिया गया है। हालाकि स्याना चट्टी सहित सिलाई बैंड, हनुमान चट्टी के पास, जंगल चट्टी क्षेत्र में आवाजाही जोखिम भरी हो रही है।।