फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: बोले गोदियाल, पारंपरिक भवनों को कच्चा बताकर मुआवजा देने से डर रही सरकार

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आपदा के पांच माह पूर्व बीतने के बाद भी आपदा प्रभावित धराली के जख्म नहीं भर पाए हैं। वहीं अब जब सरकार में बैठे कर्नल अजय कोठियाल ने ही सरकार के आंकड़ों की पोल खोल दी है तो उसमें सरकार के दबाव में कर्नल अपनी बात से पलट रहे हैं। वहीं प्रदेश सरकार जिन भवनों को कच्चा बताकर उनका मुआवजा देने से बच रही है। वह यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार पक्के भवन हैं। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत और अन्य पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावित धराली गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान गोदियाल ने कहा कि भाजपा कोठियाल के बयान के बाद अपना बचाव कर रही है। वहीं विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगा रही है लेकिन जब धराली में आपदा आई थी तो उस समय कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले विषम परिस्थितियों में पैदल ही आपदा प्रभावित क्षेत्र तक पहुंचे थे। उसके बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री हेली सेवा के माध्यम से कई दिनों बाद लोगों के बीच पहुंचे। केंद्र और प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए आर्थिक पैकेज की बात कही लेकिन आज तक वह पैकेज लोगों को मिलना तो दूर लेकिन आज तक धराली से मलबा नहीं हट पाया है। लोगों के पारंपरिक भवनों को कच्चा भवन बताकर उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें