फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ का धरना

रेनू सकलानी Updated Tue, 23 Sep 2025 01:22 PM IST

उत्तरकाशी जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और मरीज के तीमारदार के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने धरना देना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि लगातार डॉक्टरों ओर मेडिकल कर्मियों से अभद्रता की जाती है। इसलिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने पुलिस चौकी खोलने की मांग की। वहीं डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के धरने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों सहित अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन भर मरीज उपचार के लिए इधर उधर भटकते रहे। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम शालिनी नेगी, नगर कोतवाल भावना कैंथोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभद्रता करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।लेकिन उसके बाद डॉक्टर धरने पर डटे रहे। अब सीएमएस कार्यालय में एसडीएम और डॉक्टरों की वार्ता चल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें