यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में पिछले दिनों से चटख धूप खिलने के साथ ही तापमान में बढ़ा है। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक छह किमी हिस्से में खूब चहल-पहल है। जाम की स्थिति को देखते हुए बीच-बीच में भडेलीगाड वैकल्पिक मार्ग का भी उपयोग किया जा रहा है। यमुनोत्री धाम के पुजारी मनमोहन उनियाल, चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से धाम में सुबह से ही भीड़ उमड़ रही है। यमुना नदी तट पर सुरक्षा के लिहाज से फ़ोर्स गश्त लगा रहा है।।