फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा पखवाड़े में मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

विशाल कुमार Updated Sat, 04 Jul 2026 05:08 PM IST

प्रदेश सरकार के सेवा पखवाड़ा के तहत उत्तरकाशी जिला मुख्यालय कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंत्री को ज्ञापन देने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। रोकने पर नाराज कांग्रेसियों ने वहीं पट्टियों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भटवाड़ी क्षेत्र के लोग पिछले दस दिनों से केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और गंगोत्री हाईवे के चौड़ीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेसियों का आरोप है कि सेवा और सुशासन के दावे के बावजूद अधिकारी जनता की समस्याएं सुनने के बजाय मुख्यालय में ही डटे हुए हैं, जबकि जनता की मांगों की अनदेखी की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें