फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूथ कांग्रेस ने गदरपुर विधायक पर गरीबों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया

रुद्रपुर के यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय के परिवार पर गरीबों की जमीनें बिना खतरे के हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस मामले में पांडेय भी दोषी है। ऐसे लोगों की जगह सलाखों में है। बुधवार काशीपुर बाईपास स्थित सिटी क्लब में हुई प्रेसवार्ता में भुल्लर ने कहा कि भाजपा और पांडेय की छवि भू माफिया वाली है। इन्हें बेनकाब करना जरूरी है। पांडे जमीन हड़पने की सोच सालों पहले रच चुके हैं। शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक लैब खोलना जरूरी नहीं समझा, लेकिन जमीनी काफी जोड़ ली। उनके बेटे ने जमीन खरीदने के लिए अपनी उम्र 42 साल दिखाई। मगर आज भी उनकी उम्र 42 साल नहीं है। बकौल भुल्लर, पांडेय ने कहा था कि महिला की जमीन वापस कर देंगे। उन्हें आज भी अपनी बात पर कायम रहना चाहिए। भुल्लर का कहना है कि पांडेय ने घर पहुंचकर मुद्दे को भटकाया। अगली बार घर आए तो बताकर। उनकी सेवा पूरी की जाएगी। प्रशासन को जमीनों की जांच कराकर कार्रवाई करनी चाहिए और आरोपियों को जेल भेजने का काम करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें