फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सीएम पुष्कर धामी की मां बिशना देवी ने खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को फल और जूस वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहिनी पोखरिया, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रकाश तिवारी, नंदन खड़ायत, मनोज वाधवा, विवेक रस्तोगी, शुभम पटवा आदि थे।इधर, सितारगंज में भाजयुमो ने एक निजी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने करीब 18 यूनिट रक्तदान किया। वहां भाजयुमो अध्यक्ष नवीन भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, सुरेश जरगाद, सुमन राय, भोला जोशी, सुरेश जोशी आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें